कपासन में भाजपा की पंचायत चुनावी रणनीति पर मंथन, कार्यकर्ताओं की टटोली नब्ज


कपासन। आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कपासन ग्रामीण मंडल एवं शनि महाराज मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र की आगामी चुनावी रणनीति और संभावित प्रत्याशियों को लेकर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई।
बैठक में कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनके मन की बात और चुनाव को लेकर उनके विचार जानने का प्रयास किया। खास तौर पर प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होने के चलते संभावित दावेदारों और पार्टी की रणनीति को लेकर चर्चा महत्वपूर्ण रही।
बैठक में पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी राय रखी और क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की।
बैठक से यह संकेत सामने आया कि पार्टी स्तर पर सामूहिक राय और संगठन की सहमति के आधार पर टिकट चयन की दिशा में विचार किया जा रहा है। हालांकि अंतिम प्रत्याशी को लेकर कोई निर्णय सामने नहीं आया है।
कपासन नगर पालिका चुनाव के बाद अब पंचायती राज चुनाव में भाजपा किस रणनीति के साथ मैदान में उतरती है और प्रधान पद के लिए किस चेहरे पर भरोसा जताया जाता है, यह आने वाले दिनों में राजनीतिक चर्चा का प्रमुख विषय रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9216004162 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें