जयपु(pawan pujari)राजस्थान में आगामी पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर 23 सितंबर को पंचायत समिति प्रधान, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पदों के आरक्षण की लॉटरी पूरी हो गई। राज्य के 41 जिलों में जिला मुख्यालयों पर आयोजित प्रक्रिया के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी दावेदारों के समीकरण बदल गए हैं।
प्रदेश में 457 पंचायत समिति प्रधान पद, 8,245 पंचायत समिति सदस्य पद और 1,403 जिला परिषद सदस्य पद हैं। प्रधान पदों में अनुसूचित जाति के लिए 79, अनुसूचित जनजाति के लिए 93 और ओबीसी के लिए 56 पद आरक्षित किए गए हैं। प्रत्येक श्रेणी में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान लागू है।
आरक्षण की लॉटरी के साथ ही अब यह स्पष्ट हो गया है कि किस पंचायत समिति में किस वर्ग का उम्मीदवार प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ सकेगा। इसी तरह पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के वार्डों में भी आरक्षण श्रेणी निर्धारित कर दी गई है।
जिलेवार प्रधान पदों की तस्वीर
अजमेर: 10 पंचायत समितियां। अजमेर ग्रामीण SC महिला, श्रीनगर SC, बड़ल्या OBC, सावर OBC महिला तथा केकड़ी, भिनाय और सिलोरा में महिला सहित अन्य पद अनारक्षित श्रेणियों में गए हैं।
अलवर: 11 पंचायत समितियां। खेरली SC महिला, थानागाजी ST महिला, राजगढ़ ST, रामगढ़ SC और रैणी OBC आरक्षित हैं।
उदयपुर: 20 पंचायत समितियों में आरक्षण का बड़ा असर दिखाई दिया। ऋषभदेव, ओगणा, कल्याणपुर, झाड़ोल, देवला, नाई और फलासिया सहित कई पंचायत समितियां ST महिला के लिए आरक्षित हुईं, जबकि अधिकांश अन्य पद ST श्रेणी में हैं। केवल कुछ पद अनारक्षित/अनारक्षित महिला श्रेणी में हैं।
करौली: 11 पंचायत समितियों में कुडगांव ST महिला, टोडाभीम SC महिला, बालघाट OBC, शेरपुर-सूरौठ SC और श्रीमहावीरजी ST श्रेणी में हैं।
कोटपूतली-बहरोड़: 8 पंचायत समितियों में नारायणपुर OBC, पावटा, बानसूर और विराटनगर अनारक्षित महिला तथा मेड कुंडाला SC महिला श्रेणी में है।
कोटा: 6 पंचायत समितियों में इटावा SC, खैराबाद OBC महिला, चेचट और लाडपुरा अनारक्षित महिला तथा सुल्तानपुर ST है।
खैरथल-तिजारा: 6 पंचायत समितियों में तातारपुर SC महिला और तिजारा OBC है।
चित्तौड़गढ़: 11 पंचायत समितियों में कपासन SC, गंगरार SC महिला, डूंगला OBC, भदेसर ST और राशमी ST महिला आरक्षित हुई है।
चूरू: 13 पंचायत समितियों में SC, ST, OBC तथा महिला आरक्षण का मिश्रण रहा। चांदगोठी OBC महिला, चूरू SC, तारानगर पश्चिम OBC और तारानगर पूर्व SC महिला है।
जयपुर: 22 पंचायत समितियों की लॉटरी में 11 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हुए। अमरसर ST महिला, आंधी SC, आमेर अनारक्षित महिला, किशनगढ़-रेनवाल ST, कोटखावदा SC महिला, जोबनेर OBC महिला, माधोराजपुरा OBC और सांगानेर OBC सहित विभिन्न श्रेणियां तय हुईं।
जालोर: 14 पंचायत समितियों में उम्मेदाबाद SC, जसवंतपुरा OBC, बागोड़ा OBC महिला, भाद्राजून SC महिला, सरनाऊ ST और सरवाना SC है।
जैसलमेर: 10 पंचायत समितियों में जैसलमेर ST, नाचना OBC महिला, मोहनगढ़ SC महिला, राजमथाई OBC और रामगढ़ SC है।
जोधपुर: उपलब्ध प्रकाशित सूची में 23 में से 21 पंचायत समितियों का विवरण सामने आया है। आगोलाई OBC महिला, आसोप और कापरड़ा SC महिला, चामू OBC, बालेसर ST, मंडोर और सालवा खुर्द SC तथा कई पद अनारक्षित/अनारक्षित महिला हैं। दो समितियों का विवरण उपलब्ध सूची में लंबित है।
झालावाड़: 8 पंचायत समितियों में अकलेरा ST महिला, पिड़ावा OBC, मनोहरथाना SC तथा डग, बकानी और भवानीमंडी अनारक्षित महिला श्रेणी में हैं।
झुंझुनूं: 14 पंचायत समितियों में खेतड़ी SC, गुढ़ागौड़जी OBC महिला, मंडावा OBC और सिंघाना SC महिला है।
टोंक: 8 पंचायत समितियों में उनियारा SC, देवली ST, निवाई OBC, पचेवर SC महिला तथा टोंक, पीपलू और मालपुरा अनारक्षित महिला श्रेणी में हैं।
डीग: 5 पंचायत समितियों में कुम्हेर SC और बृजनगर OBC महिला है।
डीडवाना-कुचामन: 9 पंचायत समितियों में इटावा बामणिया SC, मकराना SC महिला और मौलासर OBC है।
डूंगरपुर: 14 पंचायत समितियों में सभी प्रधान पद ST श्रेणी में हैं। इनमें 7 पंचायत समितियां—गलियाकोट, गामड़ी अहाड़ा, दोवड़ा, पाड़वा, पालदेवल, बिछीवाड़ा और सागवाड़ा—ST महिला के लिए आरक्षित हैं।
दौसा: 14 पंचायत समितियों में नांगल राजावतान SC, बसवा ST, बैजूपाड़ा और मंडावर ST महिला, मनोहरपुर खेड़ला SC महिला तथा सिकंदरा OBC है।
धौलपुर: 6 पंचायत समितियों में बाड़ी SC महिला, सरमथुरा OBC और बसेड़ी व सैंपऊ अनारक्षित महिला हैं।
नागौर: 12 पंचायत समितियों में डेह SC महिला, पांचौड़ी और श्रीबालाजी-अलाय SC, भेरूंदा OBC तथा मेड़ता रोड-गोटन OBC महिला है।
पाली: 9 पंचायत समितियों में पाली SC महिला, रानी SC, रोहट OBC और सुमेरपुर ST है।
प्रतापगढ़: सभी 8 पंचायत समितियों के प्रधान पद ST श्रेणी में हैं। अरनोद, दलोट, प्रतापगढ़ और सुहागपुरा ST महिला हैं।
फलोदी: 9 पंचायत समितियों में आऊ, घंटियाली और पीलवा अनारक्षित महिला, देचू ST, फलोदी SC महिला, बापिणी OBC और सेतरावा SC है।
बांसवाड़ा: सभी 16 पंचायत समितियों के प्रधान पद ST श्रेणी में हैं। इनमें आनंदपुरी, कुशलगढ़, गनोड़ा, डूंगरा छोटा, नाहरपुरा, बांसवाड़ा, सज्जनगढ़ और सरेड़ी बड़ी ST महिला हैं।
बाड़मेर: 17 पंचायत समितियों में चौहटन ST, डूगेरो का तला और फागलिया OBC, बाटाडू SC महिला, मांगता और विशाला SC तथा सेड़वा OBC महिला है।
बारां: उपलब्ध सूची में 8 पंचायत समितियों का विवरण है; अंता OBC, केलवाड़ा ST महिला, छीपाबड़ौद SC महिला, नाहरगढ़ ST, बारां अनारक्षित महिला और मांगरोल SC है। दो पंचायत समितियों का विवरण प्रकाशित सूची में अभी लंबित है।
बालोतरा: 11 पंचायत समितियों में पादरू SC, बालोतरा OBC, समदड़ी ST, सिणधरी OBC महिला और सिवाना SC महिला है।
बीकानेर: 15 पंचायत समितियों में खाजूवाला और पांचू OBC, छत्तरगढ़ तथा रिडी SC, पूगल OBC महिला और बज्जू-खालसा व हदां SC महिला है।
बूंदी: 8 पंचायत समितियों में केशोरायपाटन SC महिला, दबलाना SC, बूंदी OBC और लाखेरी ST है।
ब्यावर: 7 पंचायत समितियों में नरबदखेड़ा OBC तथा रास SC महिला है।
भरतपुर: 7 पंचायत समितियों में उच्चैन SC महिला, बयाना OBC, भुसावर व वैर अनारक्षित महिला तथा सेवर SC है।
भीलवाड़ा: 16 पंचायत समितियों में आसींद OBC, करेड़ा OBC महिला, खजूरी ST महिला, फुलियाकलां SC महिला, बनेड़ा ST, बिजौलिया और शंभूगढ़ SC तथा कई पद अनारक्षित महिला हैं।
राजसमंद: 9 पंचायत समितियों में चारभुजा ST, देलवाड़ा SC महिला, रेलमगरा OBC तथा आमेट, भीम और राजसमंद अनारक्षित महिला हैं।
श्रीगंगानगर: 11 पंचायत समितियों में अनूपगढ़ OBC, घड़साना व पदमपुर SC, रायसिंहनगर SC महिला तथा कई समितियां अनारक्षित महिला श्रेणी में हैं।
सलूंबर: सभी 7 पंचायत समितियां ST श्रेणी में हैं। गिंगला, जयसमंद और सेमारी ST महिला हैं।
सवाई माधोपुर: 8 पंचायत समितियों में खंडार SC, चौथ का बरवाड़ा OBC, मलारना डूंगर SC महिला और वजीरपुर ST है।
सिरोही: 8 पंचायत समितियों में आबूरोड ST महिला, कालंद्री OBC, भावरी ST, मंडार SC तथा कई पद अनारक्षित महिला हैं।
सीकर: 16 पंचायत समितियों में खाचरियावास SC, धोद OBC, धोद ग्रामीण SC महिला, नीमकाथाना OBC महिला, पाटन ST, फतेहपुर OBC और रामगढ़ शेखावाटी SC है।
हनुमानगढ़: 10 पंचायत समितियों में पल्लू OBC महिला, राजपुरा OBC, रावतसर SC महिला तथा हनुमानगढ़ जंक्शन और टाउन SC हैं।
पंचायत समिति सदस्यों की लॉटरी
प्रधान पदों के साथ 8,245 पंचायत समिति सदस्य पदों और 1,403 जिला परिषद सदस्य पदों के निर्वाचन क्षेत्रों का भी आरक्षण 23 सितंबर को तय किया गया। इन वार्डों में SC, ST, OBC, महिला और अनारक्षित श्रेणी के अनुसार आरक्षण निर्धारित किया गया है।
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों की लॉटरी से बदला चुनावी गणित
